हॉल्ट के समीप ट्रेन से कटकर महिला की मौत

हॉल्ट के समीप ट्रेन से कटकर महिला की मौत

पहरजा गंगौर हॉल्ट के समीप ट्रेन से कटकर महिला की मौत

खगड़िया. सहरसा-समस्तीपुर रेलखंड पर एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि रेलखंड के पहरजा गंगौर हॉल्ट और इमली स्टेशन के बीच खैरी ढाला के समीप एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की दोपहर खगड़िया स्टेशन की ओर जा रही मालगाड़ी से महिला कट गयी. देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो पायी थी. शव की पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >