पसराहा. थाना क्षेत्र के कोयला पंचायत के पीपरपैंती गांव में मंगलवार की रात्रि मोटर चलाने के दौरान एक महिला की करेंट से मौत हो गयी. मृतका की पहचान शंकर सिंह की पत्नी मनीष देवी के रूप में हुई. बताया जाता है कि मनीषा देवी ने रात्रि में चापाकल में लगे मोटर में पानी के लिए लाइन दिया. लाइन देने के बाद वह मोटर के नंगे तार के संपर्क में आ गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
