प्रेशर कुकर ब्लास्ट करने से खाना बना रही महिला झुलसी

प्रेशर कुकर ब्लास्ट करने से खाना बना रही महिला झुलसी

बेलदौर. थाना क्षेत्र के सकरोहर पंचायत के धरक्का सिंह बासा में खाना बनाने के दौरान प्रेशर कुकर ब्लास्ट होने से एक 25 वर्षीय महिला झुलस गयी. घटना सोमवार के सुबह करीब सात बजे की बतायी जा रही है. आनन-फानन में पीड़ित परिजनों ने उसे इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. वहीं पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति बेहतर होने पर उसे छुट्टी दे दी. जानकारी के मुताबिक सकरोहर पंचायत अंतर्गत धरक्का सिंह वासा निवासी मुरलीधर सिंह के करीब 25 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी अपने घर में खाना बना रही थी. खाना बनाने के दौरान प्रेशर कुकर ब्लास्ट कर गया. जिस कारण उक्त महिला झुलस गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >