रास्ते विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट

थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के शिकायत को गंभीरता से लेते पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

बेलदौर. नपं में रास्ते विवाद को लेकर आरोपित पक्ष के लोगों द्वारा एक 47 वर्षीय महिला को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है. घायलावस्था में परिजनों ने इलाज के लिए उसे पीएचसी में भर्ती कराया. पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति बेहतर होने पर उसे छुट्टी दे दी. इस संबंध में नपं बेलदौर निवासी दिनेश पासवान के 47 वर्षीय पत्नी मीना देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर घटना की जानकारी देते बताया कि रविवार की सुबह करीब 8 बजे गांव के ही राजेश पासवान, 23 वर्षीय बीमा पासवान, 60 वर्षीय रामजी पासवान समेत आधे दर्जन से अधिक आरोपित पक्ष के लोग रास्ते विवाद को लेकर मारपीट की. उसने बताया कि कि आरोपित पक्ष के लोग रास्ते पर बकरी बांध कर गंदे पानी बहाते हैं. वही विरोध करने पर आरोपित पक्ष के लोग मारपीट की घटना को अंजाम देते हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के शिकायत को गंभीरता से लेते पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >