महिला ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर लगाया मारपीट का आरोप

थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है

चौथम. थाना के नीरपुर निवासी कौशल कुमार की पत्नी संगम भारती ने अपने पति सहित एक दर्जन लोगों पर दहेज को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. चौथम थाना में दिए गए आवेदन में पनसलवा गांव निवासी राजेश कुमार सिंह की पुत्री संगम भारती ने बताया है कि मेरी शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ दो वर्ष पूर्व नीरपुर निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र कौशल कुमार के साथ हुई. कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा जहां मेरा एक वर्ष का पुत्र भी है. उसके बाद से ही पति सहित ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगा और अपने माता पिता से 10 लाख नगद और एक मोटरसाइकिल लाने का दबाव बनाने लगा. मना करने पर मेरे पति कौशल कुमार, ससुर राजकुमार सिंह सहित ससुराल के एक दर्जन सदस्यों द्वारा गाली-गलौज करने हुए मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >