जूनियर नेशनल लगोरी चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों का किया स्वागत

जूनियर नेशनल लगोरी चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों का किया स्वागत

खगड़िया. महाराष्ट्र में आयोजित जूनियर नेशनल लगोरी चैंपियनशिप में बिहार की बालक टीम विजेता व बालिका टीम उपविजेता रही. बिहार बालक टीम में खगड़िया के पांच खिलाड़ी बेलदौर के ऋषभ, महेशखूंट के अंकित कुमार, चौथम के आर्यन कुमार, झिकटिया के सुशांत कुमार और रामचंद्रपुर के मधुकर कुमार ने भाग लिया था. उपविजेता रही बालिका टीम में पसराहा की प्रीति कुमारी और नेहा कुमारी शामिल थी.विजेता और उपविजेता रहे बिहार टीम के खिलाड़ियोंं को खगड़िया स्टेशन पर शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह, लगोरी संघ के सचिव दीपक कुमार, रोशन कुमार, रेफरी रौशन कुमार, कोच हर्ष कुमार के साथ अनिरुद्ध कुमार ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया. उन्होंने खिलाड़ियों को शाबाशी देते हुए कहा कि खगड़िया का बच्चा अब हर प्रकार के खेलो में आगे बढ़ रहा है. इससे जिले का मान बढ़ता है. ऐसे बच्चों के लिए मेरा साथ हमेशा रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >