सहरसा से बैंगलुरू तक आज से चलेगी साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन

सहरसा से बैंगलुरू तक आज से चलेगी साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन

खगड़िया. सहरसा से खगड़िया होते हुए बैंगलुरू तक गुरुवार से साप्ताहिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा. रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति के संयोजक सुभाष चन्द्र जोशी ने बताया कि रविवार को वापसी बैंगलुरू से सहरसा के लिए होगी. उन्होंने बताया कि साप्ताहिक सुपर फास्ट बैंगलुरू स्पेशल सहरसा से शाम 8.35 बजे खुलेगी. खगड़िया स्टेशन पर 10.45 बजे रात्रि पहुंचेगी. बरौनी बाइपास होते हुए आसनसोल के रास्ते पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश सहित सात राज्य को पार करते हुए बैंगलुरू पहुंचेगी. इसी तरह प्रत्येक रविवार को सात बजे सुबह खुलेगी. पुन सात राज्य को पार करते हुए खगड़िया के रास्ते सहरसा पहुंचेगी. इससे यात्रियों को फायदा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >