मानसी. प्रखंड के बलहा पंचायत के छोटी बलहा वार्ड संख्या पांच में बनी वर्षों पुराने सड़क पर इन दिनों बारिश का पानी भरा होने से सड़क पूरी तरह से जलमग्न हो गयी है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण पूर्व वार्ड सदस्य सुबोध कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता आजाद सिंह, राजीव कुमार, बहादुर महतो, ओमप्रकाश साह ने बताया कि छोटी बलहा वार्ड संख्या पांच में दिनेश सिंह के दरवाजे से शंभू महतो घर तक बनी सड़क पर बारिश के कारण भारी जल भराव हो गया है. जल भराव इतना है कि सड़क जलमग्न होकर तालाब का रूप ले चुकी है. जिसके कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पूर्व वार्ड सदस्य सुबोध कुमार ने बताया कि विभागीय अधिकारी को जानकारी दी गई लेकिन अभी तक कोई निदान नहीं निकलने से परेशानी हो रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
