छात्रों से बीएड डिग्री के नाम पर ठगी करने के आरोपित चौकीदार सस्पेंड

चौथम थाना कांड संख्या 07/18 दर्ज किया गया था

खगड़िया. चौथम थाना के चौकीदार अनिल कुमार उर्फ अनिक प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है. एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने सोशल मीडिया पुलिस सेल के माध्यम से बताया कि गंगौर थाना क्षेत्र के लाभगांव वार्ड संख्या पांच निवासी राम महतो के पुत्र राकेश कुमार द्वारा न्यायालय में नालसी वाद संख्या 58/2024 के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जिसमें रंजीत कुमार, अनिल कुमार उर्फ अनिक प्रसाद दोनों पिता परमानंद प्रसाद, साकिन भुतौली मालपा, थाना चौथम के विरुद्ध धोखाधड़ी कर वादी से 95 हजार रुपये गबन करने के आरोप में सदर थाना कांड संख्या 01/24 दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में सदर थाना पुलिस द्वारा चौथम थाना के सहयोग से इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त अनिल कुमार उर्फ अनिक प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया. चौथम थाना कांड संख्या 07/18 दर्ज किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >