पैक्स अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए मतदान संपन्न, आज होगी मतगणना

खुटिया के क्रमशः चार बूथों पर 62.3 फीसदी मतदान किया गया

मानसी. नगर पंचायत क्षेत्र के चकहुसैनी खुटिया के छह बूथों पर पैक्स अध्यक्ष व सदस्यों के लिए बुधवार को मतदान संपन्न हो गया. सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान किया गया. इसके बाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को आठ बजे मतगणना की जाएगी. मानसी बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ चकहुसैनी के दो बूथ पर 59.9 फीसदी मतदाता ने अपने मतों का प्रयोग किया. वही खुटिया के क्रमशः चार बूथों पर 62.3 फीसदी मतदान किया गया. जिसमें चकहुसैनी के दो बूथ पर महिला मतदाता 225 पुरुष मतदाता 554 एवं खुटिया के चार बूथ पर महिला 572 पुरुष 1175 मतदाता ने मतदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >