वोटर अधिकार यात्रा जनता के अधिकार की लड़ाई: जिलाध्यक्ष

हर पंचायत और हर घर तक पहुंचाना पार्टी का संकल्प है.

वोटर अधिकार यात्रा को लेकर वीआईपी की हुई समीक्षा बैठक………… खगड़िया. वोटर अधिकार यात्रा के समापन बाद रविवार को वीआईपी की समीक्षा बैठक मंजू वाटिका में हुयी. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोहर सहनी ने की. जबकि मंच संचालन मनोहर मंडल एवं धर्मवीर सहनी ने संयुक्त रूप से किया. बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, प्रदेश सचिव डॉ. दीपक कुमार चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष सह परबत्ता मत्स्यजीवी मंत्री बबलू साहनी, युवा जिलाध्यक्ष राज किशोर चौधरी, जिला सचिव राज रवि कुमार रजक, जिला उपाध्यक्ष विनोद चौधरी, संजीव चौधरी, विकेश सहनी, सुरेश प्रसाद केवट आदि लोगों ने भाग लिया. जिलाध्यक्ष मनोहर सहनी ने उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वोटर अधिकार यात्रा जनता के अधिकार की लड़ाई है. इसे हर पंचायत और हर घर तक पहुंचाना पार्टी का संकल्प है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष वरुण चौधरी, भारत कुमार चौधरी, राजेश कुमार रंजन, अरविंद स्मार्ट, प्रकाश सहनी, डॉ. शिवनंदन चौधरी, पूर्व मुखिया ललन चौधरी, जोगिंदर प्रसाद केवट, नरसिंह कुमार, दशरथ चौधरी निषाद, मणिकांत सिंह, इंदल सिंह, संजय सिंह, प्रणेश कुमार गुड्डू, वेदानंद मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >