सैदपुर अमनी खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

जीविका मानसी टीम प्रखंड स्तरीय अधिकारी से समन्वय स्थापित कर अलग अलग विषयों पर कार्यक्रम का क्रियान्वयन कर रहे हैं.

मानसी. प्रखंड अंतर्गत जीविका के तत्वावधान में सैदपुर अमनी सीमा खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. पशु चिकित्सा शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजीव कुमार रंजन, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्याम कुमार, प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर सुजीत कुमार,प्रबंधक कृषि शिवेंद्र कुमार, प्रबंधक संचार जूही, प्रखंड परियोजना प्रबंधक घनश्याम दीनबंधु एवं प्रखंड स्तरीय बकरी पालक सहकारी समिति लिमिटेड के अध्यक्ष शोभा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.चिकित्सा शिविर का विषय पर चर्चा करते हुए घनश्याम दीनबंधु प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने कहा कि जीविका मानसी टीम प्रखंड स्तरीय अधिकारी से समन्वय स्थापित कर अलग अलग विषयों पर कार्यक्रम का क्रियान्वयन कर रहे हैं. वर्षा के मौसम में विभिन्न प्रकार के पशुओं में बीमारी फैलती है. प्रखंड स्तर पर अस्पताल उपलब्ध है. लेकिन हर परिवार का पहुंच नहीं होने के कारण अमनी सैदपुर सीमा क्षेत्र मैदान में प्रखंड स्तरीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सैदपुर, अमनी और छोटी बलहा के कुल 105 पशुपालक परिवारों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. इस शिविर में कुल 326 बकरी और 113 गाय भैंस पशुओं की जांच की गई. बीमार एवं प्रभावित पशुओं का उपचार किया गया. साथ ही साथ टीकाकरण एवं कृमिनाशक दवाई निःशुल्क उपलब्ध कराया गया. पशु चिकित्सा शिविर का संचालन जीविकोपार्जन विशेषज्ञ रवि रंजन कुमार, सामुदायिक समन्वयक कुमारी पूजा रानी, अंजू कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. प्रखंड स्तरीय पशु चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में बलहा, सैदपुर और अमनी के जीविका दीदी एवं विभिन्न कैडर ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >