वाहन चेकिंग अभियान से चालकों में मचा हड़कंप

वाहन चेकिंग अभियान से चालकों में मचा हड़कंप

बेलदौर. थाना क्षेत्र में बढ़ती राहजनी व शराब डिलीवरी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने जिला प्रशासन के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. मंगलवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने एसआइ रणवीर कुमार राजन को पुलिस बल के साथ बीपी मंडल सेतु पुल पर पहुंच कर सघन वाहन जांच करने का निर्देश दिए. वही एसआइ पुलिस बल के साथ बीपी मंडल सेतु पहुंचकर सख्ती से उक्त रूट से आवाजाही कर रहे दो पहिया तीन पहिए व चार पहिये वाहन की तलाशी शुरू कर दिया. वही वाहन जांच होने से चोर, उचक्के, शराबी, कोरेक्सर व स्माईकरो में हड़कंप मच गयी. इसके बावजूद पुलिस ने उक्त रूट से गुजर रहे पांच डिफाल्टर बाइक चालकों का चालान काटा. वही बगैर हेलमेट सफर कर रहे बाइक चालक पहले बाइक खड़ी कर पुलिस के जाने का इंतजार करते नजर आए. इस संबंध में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर वाहन जांच किया गया, वाहन जांच किए जाने से अपराधी प्रवृत्ति के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बनी हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >