वन महोत्सव: बच्चों ने मनाया ग्रीन डे, किया पौधा रोपण

संरक्षण की जिम्मेदारी लेकर अपने आसपास के वातावरण को हरा- भरा बनाएं.

खगड़िया. स्थानीय एसएल डीएवी पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन रविवार को किया गया. स्कूल में बच्चों ने पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया. स्कूल के प्राचार्या उमा मिश्रा ने कहा कि वन पृथ्वी के लिए धड़कन के समान है. हमारी जिम्मेदारी है कि हम वनों का संरक्षण और संवर्धन करें. उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वो व्यक्तिगत तौर पर पौधारोपण करें. उनके संरक्षण की जिम्मेदारी लेकर अपने आसपास के वातावरण को हरा- भरा बनाएं. पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं. एलकेजी से कक्षा 2 तक के बच्चों ने ग्रीन डे मनाया. छोटे बच्चों ने पौधों के महत्व के बारे में पोस्टर बनाए. चित्रांकन किया और कविताएं पढ़ी. बच्चों के वर्ग शिक्षकों ने बच्चों को पेड़ पौधों के महत्व के बारे में बताया. उन्हें प्रेरित किया कि वो आगे चलकर इस दिशा में काम करेंगे. पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से बचाऐंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >