मवि कासिमपुर में बाल मेला सह उत्सव स्पोर्ट्स मीट का हुआ आयोजन

बाल मेला सह उत्सव स्पोर्ट्स मीट में अव्वल बच्चों को किया गया पुरस्कृत

– बाल मेला सह उत्सव स्पोर्ट्स मीट में अव्वल बच्चों को किया गया पुरस्कृत खगड़िया. सदर प्रखंड के मध्य विद्यालय कासिमपुर में गुरुवार को बाल मेला सह उत्सव स्पोर्ट मीट का आयोजन किया गया. स्पोर्टस मीट में अव्वल रहे स्कूली बच्चों को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया. समारोह का उद्घाटन एचएम अनिल कुमार ने फीता काटकर किया. मौके पर वरीय शिक्षक ऋषिदेव कुमार, बबन कुमार, सदानंद कुमार, चंदन कुमार, सलोनी सिंह, रीता कुमारी, अंजू कुमारी, मेधावी कीर्ति, स्नेहा कुमारी, प्रीति कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका कंचन कुमारी, ललिता देवी उपस्थिति थी. उक्त बाल मेला में आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों समेत वर्ग प्रथम से तृतीय वर्ग के बच्चों ने भाग लिया. बाल मेला में बच्चों ने कविता, गायन नृत्य समेत लंबी दौड़,उंची कूद एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. अव्वल रहे स्कूली बच्चों को एचएम समेत शिक्षकों ने कॉपी, कलम एवं अन्य सामग्री देकर पुरस्कृत किया. कार्यक्रम में आराध्या कुमारी, खुशी कुमारी, मुस्कान कुमारी, वैष्णवी कुमारी, परिधि कुमारी, नीतीश कुमार, मन्नत, हिमांशु कुमार, संध्या कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, शिवानी कुमारी, रितिक, दिव्यांशु, अभिमन्यु, विवेक, साहिल, राजवीर को पुरस्कृत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >