मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिलेगी दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता

राज्य में व्यापक स्तर पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया था

खगड़िया. महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में रविवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना से योजना के तहत प्रपत्र वितरण की प्रक्रिया की शुरुआत की गयी. जिला मुख्यालय से जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं जीविका समूहों से जुड़ी महिलाएं (दीदियां) इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ी. दीदियों ने इस योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक व्यावहारिक समाधान बताया. महिलाओं ने इसे स्वागतयोग्य कदम माना. जिला जन संपर्क पदाधिकारी कौशिकी ने बताया कि हाल ही में राज्य में व्यापक स्तर पर महिला संवाद कार्यक्रम आयोजन किया गया था. जिनमें जिले की महिलाओं ने भी खुलकर अपने विचार और जमीनी जरूरतें साझा की. इन कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना, गली-नाली जैसी आधारभूत सुविधाएं, और विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण की व्यवस्था जैसी मांगें रखी. विशेषकर एक प्रमुख मांग यह सामने आई कि महिलाओं को अपने घर या गांव में ही रोजगार का अवसर मिलना चाहिए. ताकि वे अपने बच्चों और परिवार की देखभाल के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी सक्षम बन सकें. इन जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की घोषणा की गयी. जो महिलाओं को स्थानीय स्तर पर उद्यमिता स्थापित करने का अवसर देगी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक परिवार से एक महिला को स्वरोजगार के लिए चुना जाएगा. पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में दी जाएगी.आगे चलकर कार्य के आकलन के बाद 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद भी मिल सकती है. योजना की जानकारी को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए आगामी 26 सितंबर के बीच जिले के 400 स्थानों पर प्रचार रथ के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >