डुमरी पुल पर मटरगश्ती करते दो युवक कट्टा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार

डुमरी पुल पर मटरगश्ती करते दो युवक कट्टा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार

बेलदौर. थाना क्षेत्र के डुमरी पुल पर चार पहिए वाहन से मटरगश्ती कर रहे दो युवक को पुलिस ने एक कट्टा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक से पुलिस पूछताछ कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान महेशखूंट थाना क्षेत्र के टेमहा बन्नी गांव निवासी अवधेश मंडल के पुत्र रोहित कुमार एवं सिरजूवा गांव निवासी प्रकाश सिंह के पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई. उक्त आरोपित बीते मंगलवार को चार पहिए वाहन से डुमरी पुल के इर्द गिर्द संदेहास्पद स्थिति में घुम रहा था. सूचना पर पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ दबोच उसके चार पहिया वाहन व दो मोबाइल भी जब्त कर लिया. वही शराब पीने के आरोप में तेलिहार गांव निवासी नरेश चौधरी के पुत्र पंचलाल चौधरी एवं गवास बीन टोली निवासी सुलेद्र सिंह के पुत्र बम बम सिंह को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया. यह जानकारी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >