चोरी की चार बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

पिछले दिनों चौथम ब्लॉक परिसर और चौथम दुर्गा स्थान प्रांगण से चार बाइक की चोरी कर ली गयी थी.

चौथम. पिछले दिनों चौथम ब्लॉक परिसर और चौथम दुर्गा स्थान प्रांगण से चार बाइक की चोरी कर ली गयी थी. उक्त मामले में चौथम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की चारों बाइक के साथ दो चोर को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोर की पहचान चौथम निवासी शैलेन्द्र राय के पुत्र बॉबी कुमार एवं करुआ निवासी राजेश साह का पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गयी. मालूम हो कि बीते 28 मई को किसान सलाहकार अमरकांत की बाइक ब्लॉक परिसर से चोरी कर ली गयी थी. वहीं बीते शनिवार को भी ब्लॉक परिसर से एक ब्लॉक कर्मी की बाइक की चोरी कर ली गयी. इसी बीच चोर बॉबी कुमार किसान सलाहकार की बाइक को मात्र एक हजार रुपये में पिपरा के एक दुकान में बेच रहा था. जिसके बाद वहां के दुकानदारों ने उसे पकड़कर इसकी सूचना चौथम पुलिस को दी. चौथम पुलिस पिपरा पहुंचकर चोर को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद चोर की निशानदेही पर चोरी की सभी चार बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है. चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दो चोर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. चोरी की चार बाइक को जब्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >