. चित्रगुप्तनगर थाना पुलिस ने शनिवार को खगड़िया रेलवे स्टेशन के पास रैक पॉइंट के पास दो तस्करों को 130 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस को सूचना मिली थी की दो तस्कर स्टेशन पर मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ की डिलीवरी के लिए जा रहे हैं. जिसके बाद पुलिस ने रैक पॉइंट के पास जांच अभियान शुरू किया. जिसमे एक ब्लू रंग का मोटरसाइकिल नंबर बीआर 33 टी 7303 पर सवार दो युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली गयी. जिसमें युवक के पास से 130 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. पुलिस ने दोनाें युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान समस्तीपुर के बिथान तेलनी निवासी डोमन महतो के पुत्र मिठु कुमार, बिथान खैरा निवासी नियाज अहमद के पुत्र फिरोज आलम के रूप में की गयी.
राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.