सात लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार तस्कर की पहचान भूतौली निवासी तुलसी साह एवं गंडोरी सदा के रूप में हुई है
By RAJKISHORE SINGH |
October 26, 2025 10:04 PM
चौथम. पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर एएसआई अभिमन्यु कुमार के द्वारा भूतौली में भोला साह के बासा पर छापेमारी की गई. जिसमें पुलिस ने सात लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान भूतौली निवासी तुलसी साह एवं गंडोरी सदा के रूप में हुई है. दोनों तस्करों के खिलाफ थाना में कांड संख्या 289/25 दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों कारोबारियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
December 17, 2025 10:47 PM
December 17, 2025 10:20 PM
December 17, 2025 10:18 PM
December 17, 2025 10:16 PM
December 17, 2025 10:12 PM
December 17, 2025 10:10 PM
December 17, 2025 10:08 PM
December 17, 2025 10:03 PM
December 17, 2025 10:00 PM
December 17, 2025 9:54 PM
