नगर पंचायत के मुख्य पार्षद ने दो पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन
नगर पंचायत के मुख्य पार्षद ने दो पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन
मुख्य पार्षद प्रभा देवी बोलीं- “जनता से किया हर वादा होगा पूरा “
मानसी. नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने दो पीसीसी सड़क का उद्घाटन शनिवार को किया. मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने कहा कि चहुंओर विकास की गंगा बह रही है. करीब 14 लाख रुपये की लागत से दो पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया है. कहा कि जहां सड़क नहीं था वहां सड़क पहुंचाया गया. जहां रोशनी नहीं था वहां रोशनी का प्रबंध किया गया. हरेक क्षेत्र में विकास कार्यों की गति ही नहीं बल्कि धरातल पर उतारकर जनता को समर्पित की जा रही है. उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या सात के एकनियां गांव में करीब चौदह लाख रुपये की लागत से दो निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में किया गया. कहा कि वर्षों से सड़क जर्जर था. जल जमाव हो जाता था. कहा कि जनता से जो वादा की थी वह पूरी कर रही हूं. विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है. जहां भी समस्या है, वहां योजनाबद्ध तरीके से समाधान किया जा रहा है. मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने कहा कि राजकुमार सहनी के घर से दासो चौधरी के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कराया गया है. वहीं वार्ड संख्या सात में अमीर यादव के घर से भिखारी यादव के घर तक पीसीसी सड़क का निर्माण किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन किया गया. उन्होंने कहा कि मानसी नगर पंचायत को विकास के मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है. मौके पर उप मुख्य पार्षद पप्पू सुमन ने कहा कि मानसी नगर पंचायत में हर गली चौक चौराहे पर सड़क, रोशनी का प्रबंध कराया जा रहा है. विकास का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है. वार्ड पार्षद अमृत राज, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विभुति यादव, संवेदक विजय कुमार यादव, अजय कुमार, कक्कू कुमार, वार्ड पार्षद विवेक कुमार, विमल कुमार यादव, सुबोध यादव, गोयल साह आदि उपस्थित थे.