कट्टा व चार कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

कट्टा व चार कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

गोगरी. एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि फतेहपुर से भुड़ीया दियारा जाने वाली सड़क पर दो युवक अवैध हथियार के साथ घूमने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस के पहुंचते ही दो व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया. युवक की तलाशी लेने पर एक कट्टा व चार कारतूस बरामद हुआ. गोगरी थाना में कांड संख्या 28/26 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया. एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गये दोनों युवक थाना क्षेत्र के बरेठा पचखुट्टी निवासी प्रभु यादव का पुत्र अमोद कुमार, स्व विकास यादव के पुत्र चंदन कुमार का रहने वाला है. गोगरी थानाध्यक्ष परशुराम सिंह, एसआइ सुजीत कुमार व थाना के अन्य पदाधिकारी और पुलिस बल मौजूद थे. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >