परबत्ता. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बैसा गांव के समीप खगड़िया से आ रही एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे डुमरिया बुजुर्ग निवासी मनोज पोद्दार व मोजाहिदपुर निवासी राजेंद्र दास की पुत्री ज्योति कुमारी घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता पहुंचाया. जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया, जबकि ज्याेति कुमारी की गंभीर हालत देख उसे बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
परबत्ता में ऑटो पलटने से दो घायल
परबत्ता में ऑटो पलटने से दो घायल
