खगड़िया. आंबेडकर जयंती के अवसर पर संविधान उत्सव यात्रा सह संकल्प सभा का आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर डॉ चंदन यादव को पार्टी द्वारा दिए गए दायित्वों की औपचारिक शुरुआत करेंगे. इस कार्यक्रम में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया जायेगा. डॉ चंदन ने बताया कि यह आयोजन न केवल संविधान के मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करेगा, बल्कि खगड़िया में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि संविधान उत्सव यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर एक सशक्त, समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लें.
आंबेडकर जयंती पर संविधान उत्सव यात्रा का होगा आयोजन
आंबेडकर जयंती पर संविधान उत्सव यात्रा का होगा आयोजन
