आग से दो घर जलकर हुआ राख, नौ बकरियां भी झुलसी

घटना में रोहियार निवासी प्रवेश यादव का दो घर जलकर राख हो गया.

चौथम. प्रखंड अंतर्गत मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार पंचायत स्थित सिमराहा बहियार में शुक्रवार की देर रात आग लगने से एक ही परिवार के दो घर जलकर राख हो गये. जबतक ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जाता तब तक इस घटना में रोहियार निवासी प्रवेश यादव का दो घर जलकर राख हो गया. इस घटना में घर में बांधे नौ बकरियां भी झुलस कर मर गई. जबकि एक भैंस और एक गाय भी झुलस कर घायल हो गई है. इसके अलावे घर में रखे अनाज, बर्तन, कपड़े आदि जलकर राख हो गये. आग के कारणों का पता नहीं लग सका है. इधर पीड़ित परिवार ने चौथम सीओ से मुआवजा की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >