बिजली के शॉर्ट सर्किट से दो घर जलकर राख

थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार की दोपहर 12 बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से दो लोगों का घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया.

गोगरी. थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार की दोपहर 12 बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से दो लोगों का घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया. घटना की सूचना मिलते ही रामपुर सरपंच नूर आलम ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना देते हुए स्थानीय लोगों के सहायता से आग पर काबू पाया गया. बताते चलें कि रामपुर वार्ड नं 01 निवासी स्व: इन्सान की पत्नी जलीशा खातून वो मो मुस्तकिम के घर में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दोनों का घर जलकर राख हो गया. पीड़ित जलीशा खातून ने बताया कि उनके संदूक में रखे नकदी दस हजार रुपये व जमीन का कागजात भी जलकर राख हो गया. पीड़ित मजदूरी करके अपना जीवन-यापन करता था. घटना के समय जलिशा खातून मवेशी के लिए चारा लाने बहियार गयी थी तभी ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि घर में आग लग गयी तभी सरपंच नूर आलम को सूचना देकर आग बुझाने के लिए गुहार लगायी. जिसके बाद तुरंत दमकल कर्मी मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के सहायता से आग को काबू पाया. वहीं गोगरी सीओ दीपक कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है जांच करायी जा रही है. नियमानुसार सरकारी लाभ पीड़ित परिवार को दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >