अलग-अलग जगहों से नशे की हालत में दो शराबी गिरफ्तार

अलग-अलग जगहों से नशे की हालत में दो शराबी गिरफ्तार

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने गुप्त सूचना पर नशे की हालत में दो शराबी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराबी से पूछताछ कर पुलिस ने उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार की रात गुप्त सूचना पर पुलिस ने कैंजरी गांव निवासी अजय कुमार के पुत्र विकास कुमार व बेगूसराय जिले के मंदसौरपुर गांव निवासी आनंदी महतो के पुत्र भिखो महतो को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि दो अलग-अलग गांव से दो युवक को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराबी से पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >