लोडेड कट्टा व बाइक के साथ दो अपराधी को ग्रामीणों ने पुलिस को किया सुपुर्द

लोडेड कट्टा व बाइक के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

परबत्ता. थाना क्षेत्र के उदयपुर ढाला के पास रविवार की सुबह एक लोडेड कट्टा व बाइक के साथ दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया. गिरफ्तार युवक की पहचान करना गांव निवासी बिट्टू कुमार व सन्नी देओल के रूप में की गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार के करीब 6 बजे सुबह उदयपुर ढाला के पास उसी गॉंव के छट्ठू रजक व सोनू मालाकार आदि दुकान पर खड़ा था. इसी बीच एक बाइक पर दो युवक सवार होकर उदयपुर ढाला पहुंचे. किसी बात को लेकर छट्ठू रजक व बाइक सवार इन दो युवकों के साथ विवाद शुरू हुआ. देखते-देखते ही बाइक पर सवार युवक ने सोनू मालाकार के कनपटी में देशी कट्टा सटा दिया. हथियार सटाने की बात सुन स्थानीय ग्रामीण जमा हो गए तथा दोनों अपराधी को खदेड़ कर पकड़ लिया. जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर कट्टा के साथ दोनों आरोपित को थाना लायी. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि घटना को लेकर मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >