बेलदौर (खगड़िया). थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर पंचायत से पुलिस ने लंबित वारंटों के निष्पादन अभियान के तहत गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मारपीट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं गिरफ्तार आरोपियों से आवश्यक पूछताछ कर पुलिस ने उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार वारंटियों की पहचान बेलदौर नगर पंचायत निवासी स्वर्गीय सैनी मिस्त्री के पुत्र ललित कुमार एवं महेश्वर मिस्त्री के रूप में हुई है.
दोनों के विरुद्ध मारपीट के एक मामले में न्यायालय से निर्गत था वारंट
दोनों के विरुद्ध मारपीट के एक मामले में न्यायालय से वारंट निर्गत था. पुलिस काफी समय से उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। वहीं गुप्त सुचना पर बेलदौर पुलिस ने सोमवार की देर रात छापेमारी कर दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद थाना में आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की गई तथा मंगलवार को उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष बेलदौर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो वारंटियों को सोमवार की रात गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि फरार अभियुक्तों और वारंटियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
