शराब पीने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, भेजा जेल

थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने नशे की हालत में सड़क पर गाली गलौज कर रहे दो शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पुलिस ने नशे की हालत में सड़क पर गाली गलौज कर रहे दो शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराबियों से आवश्यक पूछताछ कर पुलिस ने उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार शराबियों की पहचान बेलदौर थाना क्षेत्र के बेला नोवाद गांव निवासी राजकिशोर शर्मा के पुत्र रणवीर शर्मा एवं माली गांव निवासी राजेश्वर यादव के पुत्र ललन यादव के रूप की गयी. ग्रामीणों ने बताया कि माली गांव निवासी राजेश्वर यादव के पुत्र ललन यादव छठे बार शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार हुआ है, जो शराब पीकर सड़क पर गाली-गलौज कर रहे थे. सूचना पर पहुंची टोल फ्री नंबर के पदाधिकारी ने उक्त शराबी को गिरफ्तार कर बेलदौर पुलिस को सौंप दिया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि शराब पीने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >