मोरकाही पुलिस ने खुटाहा गांव से एक कट्टा व पांच कारतूस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार अमौसी पुलिस ने सुखासन बहियार से दो कट्टा व चार कारतूस के साथ तस्कर को पकड़ा खगड़िया. हथियार तस्करी व तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. एसपी ने बताया कि मोरकाही पुलिस ने हथियार तस्कर को एक कट्टा व पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. बताया कि थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि खुटहा गांव स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति देशी पिस्तौल लेकर घूम रहा है. थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिव मंदिर खुटहा के पास से अलौली थाना क्षेत्र के चातर घाट निवासी स्व कोकाई सदा के पुत्र दोरिका सदा को एक कट्टा व पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना में कांड संख्या 40/26 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. छापेमारी में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर, एसआइ भोला शर्मा, एसआइ राम कुमार पासवान सहित पुलिस बल तैनात थे. इधर, अमौसी पुलिस ने हथियार तस्कर को 2 कट्टा व 4 कारतूस के साथ गिरफ्तार है. एसपी ने बताया कि बीते शनिवार की रात अमौसी थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि सुखासन बहियार स्थित डेरा में एक व्यक्ति अवैध देशी हथियार छिपाकर रखे हुए है. थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुखासन बहियार छापेमारी की. छापेमारी के दौरान आनंदपुर प्रास गांव निवासी देवो यादव के पुत्र पवन यादव को डेरा से 2 कट्टा, 04 कारतूस व एक बिंडोलिया के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार हथियार तस्कर के विरुद्ध थाना में कांड संख्या 41/26 दर्ज किया गया. तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापेमारी में थानाध्यक्ष मनीष कुमार, सिपाही अनिल प्रसाद यादव, कुणाल पासवान, विकाश कुमार मौजूद थे.
अलग-अलग जगहों से दो हथियार तस्कर तीन कट्टा व नौ कारतूस के साथ गिरफ्तार
हथियार तस्करी व तस्करों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है.
