महादलित टोला के बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री के साथ तिरंगा का वितरित

भाजपा के युवा नेता सीए अनुज कुमार ने बच्चों को आजादी की दी जानकारी

भाजपा के युवा नेता सीए अनुज कुमार ने बच्चों को आजादी की दी जानकारी

खगड़िया. भाजपा पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली के प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए अनुज कुमार ने बुधवार को महादलित टोला के बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया. इससे पहले सीए अनुज परिसदन पहुंचकर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता को अंगवस्त्र व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. मंत्री से मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर बातचीत किया. सीए अनुज कार्यकर्ताओं के साथ मधुरा मुसहरी के दलित टोला पहुंचकर बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री वितरण करते हुए आजाद के महत्व पर चर्चा की. उन्होंने आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों की जानकारी बच्चों को दी. बच्चों के बीच तिरंगा का वितरण किया. मौके पर भाजपा सन्हौली मंडल अध्यक्ष राजीव मोहन सिंह, पूर्व जिला पार्टी प्रवक्ता राजेश सिंह, भाजपा नेता अनुपम सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बुद्ध सदा, मंडल महामंत्री राकेश सिन्हा, बंशी सिंह, रविश सिंह, सत्यम, दिपक, पुस्कर, अंशुमन, सचिन, साजन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >