– मामला अलौली थाना क्षेत्र के बांध चातर गांव की, आरोपित पति फरार
खगड़िया. अलौली थाना क्षेत्र के बांध चातर गांव में टोला सेवक पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिया. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हत्या के बाद से मृतका के पति फरार है. मृतका के मायके वालों ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मृतका के पिता बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के इमादपुर निवासी रामरतन सदा ने पुलिस को बताया कि बांध चातर गांव के वार्ड संख्या 7 निवासी स्व. गणपत सदा के पुत्र टोला सेवक दामाद पिंकु सदा ने बेटी रेणु देवी की पीटने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार की रात दामाद ने बेटी के साथ मारपीट की. रेणु देवी के शरीर पर चोट का निशान भी है. मृतका के पिता ने बताया कि हत्या के बाद शव को छिपाकर जलाने का प्रयास किया गया. उसी समय समाज के लोग पिंकू सदा के घर पहुंच गए. लोगों को देखते ही पिंकु सदा फरार हो गया. उन्होंने बताया कि दामाद शादी के समय से ही जमीन लिखने का दबाव बना रहा था. इसके अलावे दहेज के लिए बेटी के साथ मारपीट करता था.जमीन के लिए टोला सेवक पति ने की पत्नी की हत्या
अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की कर दी हत्या
