गुवाहाटी में आयोजित होने वाला राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए तीन खिलाड़ियों का किया गया चयन

आगामी 2 अगस्त को गुवाहाटी में खिलाड़ियों का रिपोर्टिंग टाइम है

खगड़िया. अंडर 17 फुटबॉल राष्ट्रीय खेल में खगड़िया के तीन बालक का चयन किया गया है. दलित सेना के जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पासवान ने बताया कि मथुरापुर निवासी पांडव पासवान के पुत्र अनुराग कुमार, वकील महतो के पुत्र ओमन कुमार, जलकौरा के जाहिद हुसैन के पुत्र मो. जाकिर हुसैन का चयन राष्ट्रीय फुटबॉल खेल के किया गया. उन्होंने बताया कि आगामी 2 अगस्त को गुवाहाटी में खिलाड़ियों का रिपोर्टिंग टाइम है. तीन अगस्त को पहला मैच बिहार बनाम राजस्थान के बीच खेला जाएगा. आजाद फुटबॉल क्लब मथुरापुर के कोच विशाल कुमार ने कहा कि अनुराग एवं ओमन हमेशा से प्रतिभावान खिलाड़ी रहें हैं. हमेशा अनुशासन का पालन किया. इस अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत के दम पर आज इन खिलाड़ियों ने यह मुकाम हासिल किया. जबकि आजाद फुटबॉल क्लब मथुरापुर के सचिव रवि रोशन कुमार ने कहा कि कुछ दिन पहले ही आजाद फुटबॉल क्लब के एक खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय खेल में हुआ था. अब दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है. जिससे अन्य खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा. भविष्य में और मेहनत करके खिलाड़ी आगे बढ़ेंगे. दलित सेना के जिला अध्यक्ष ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जीत के लिए अग्रीम शुभकामनाएं दिए हैं. मथुरापुर के अंबुज कुमार पासवान, कांत लाल पासवान, दिलीप ठाकुर, राजू कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >