नगर सभापति ने पूर्वी हरदासचक में निर्मित सार्वजनिक शौचालय व चहारदिवारी का किया उद्घाटन

क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी बेहतर होगा.

17 लाख 42 हजार रुपये की लागत से निर्माण किया गया शौचालय व चहारदिवारी खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 37 पूर्वी हरदासचक स्थित मस्जिद परिसर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने गुरुवार को सामुदायिक शौचालय एवं मस्जिद परिसर की घेराबंदी (चहारदिवारी) निर्माण कार्य का उद्घाटन की. उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखा गया. बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुये. बताया जाता है कि मस्जिद परिसर की सुरक्षा, स्वच्छता और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है. करीब 5 लाख 71 हजार रुपये की लागत से मस्जिद परिसर की चहारदिवारी निर्माण कार्य कराया गया है. जिससे परिसर की सुरक्षा मजबूत होगी. क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी बेहतर होगा. वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में लंबे समय से सार्वजनिक शौचालय की कमी को देखते हुए करीब 11 लाख 71 हजार रुपये की लागत से आधुनिक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है. इस सुविधा से स्थानीय लोगों, राहगीरों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलेगी. स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्वी हरदासचक इलाके में सार्वजनिक सुविधाओं की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी. मस्जिद परिसर में उचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से लोगों को चिंता रहती थी. वहीं सार्वजनिक शौचालय के अभाव में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. अब इन दोनों योजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र की एक बड़ी समस्या का समाधान हुआ है. नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल सड़क और नाला निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि हर वार्ड में लोगों की वास्तविक जरूरतों को समझते हुए विकास कार्य करना है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र का हर वार्ड विकास की मुख्यधारा से जुड़े. जिस सुविधा की जरूरत है. वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जा रहा है. कहा कि नगर परिषद सभी समुदायों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समावेशी विकास की दिशा में कार्य कर रही है. ताकि हर वर्ग के लोगों को समान रूप से लाभ मिल सके. मौके पर उपसभापति प्रतिनिधि मो. शहाबुद्दीन, वार्ड पार्षद गुलशन कुमार, वार्ड पार्षद श्रवण कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गोविंद कुमार, संजय पासवान, हैदर अली, जालिम पासवान, जहांगीर आलम, अनमोल कुमार, अखिलेश कुमार, रूपेश कुमार, सोनेलाल पासवान, मो. मुन्ना, सुनील कुमार पासवान, मो. रौशन, मो. रज्जाक, मुनव्वर हाफिज आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >