– नदी किनारे श्मशान घाट के समीप हो रहे अवैध मिट्टी कटाव तत्काल रोक लगाने की मांग
खगड़िया. सब्जी मंडी को बाजार समिति में स्थानांतरित कर शहर के बायपास सड़क को जाम से मुक्ति दिलाने, नदी किनारे श्मशान घाट के समीप हो रहे अवैध मिट्टी कटाव तत्काल रोक लगाने की मांग सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार से कार्यालय कक्ष में भाजपा के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात किया. शहर की जन समस्याओं को रखा. समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की. मुलाकात के दौरान जिला अध्यक्ष श्री भगत ने महत्वपूर्ण समस्याओं एवं विकासात्मक प्रस्तावों को जिलाधिकारी के समक्ष विस्तारपूर्वक रखा. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के वर्तमान सब्जी मंडी को समीप स्थित सरकारी भूमि अथवा बाजार समिति परिसर में स्थानांतरित किया जाय. ताकि बायपास रोड पर लगने वाली जाम की समस्या से आमजन को स्थायी राहत मिल सके. प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद क्षेत्र के नदी किनारे स्थित श्मशान घाट के समीप हो रहे अवैध मिट्टी कटाव को गंभीर मुद्दा बताते हुए उसे तत्काल रोकने की मांग की. उन्होंने कहा कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो भविष्य में बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है.सब्जी मंडी को बाजार समिति में स्थानांतरित को ले डीएम से मुलाकात
नदी किनारे श्मशान घाट के समीप हो रहे अवैध मिट्टी कटाव तत्काल रोक लगाने की मांग
