तीन लीटर शराब बरामद ,पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार

थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत के सठमा हटिया से पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर तीन लीटर देसी शराब बरामद किया

बेलदौर. थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत के सठमा हटिया से पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर तीन लीटर देसी शराब बरामद किया. वहीं पुलिस की भनक लगते ही तस्कर भागने में सफल रहा. जानकारी के मुताबिक शनिवार को गुप्त सूचना पर टोल फ्री नंबर पुलिस ने सठमा हटिया पहुंचकर जब शराब बेच रहे तस्कर को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो पुलिस की भनक लगते ही तस्कर वाहन छोड़ फरार हो गया. वही पुलिस ने उक्त तस्कर की बाइक की तलाशी ली तो डिक्की से तीन लीटर देसी शराब बरामद हुई. इस संबंध मे थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि उक्त मामले में अज्ञात व्यक्ति के ऊपर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. वहीं इन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर 112 के पदाधिकारी द्वारा तीन लीटर देशी शराब ग्रामीणों की सूचना पर बरामद की गई. लेकिन शराब तस्कर को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >