मारपीट मामले में तीन घायल, एक रेफर

मारपीट मामले में तीन घायल, एक रेफर

बेलदौर. थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघौन पंचायत के सुखायबासा में बुधवार को मारपीट हो गयी, जिससे एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गया. लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया. चिकित्सक ने घायल समीना खातून को रेफर कर दिया. इस संबंध में सुखाय वासा निवासी अबू मोहम्मद के 26 वर्षीय पुत्र इफतेखार आलम ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित ने कहा कि गांव में बच्चे बच्चे के बीच विवाद हुआ. आरोपी पक्ष के मोहम्मद मूसराईल, निकाईल, मोहम्मद असलम समेत आधे दर्जन लोग हथियार से लैस होकर मेरे दरवाजे पर आकर बहन समीना खातून व मां निखत खातून को गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >