हरदिया पंचायत में तीन घर जले

हरदिया पंचायत में तीन घर जले

चौथम. थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया पंचायत के वार्ड छह में गुरुवार को आग लग गयी, जिससे तीन घर जल गये. इससे पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. आग की चपेट में आने से बिट्टू कुमार, रुपेश कुमार और पिंटू कुमार का घर जल गया. घटना की सूचना मिलते ही मुखिया विश्वनाथ रजक पहुंचे. पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने इसकी जानकारी अंचल अधिकारी को दी. सीओ रवि राज ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर जाकर जांच करने का निर्देश दिया है. उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवारों को तत्काल पॉलीथिन शीट सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >