जनता दरबार में तीन मामले का हुआ निबटारा

चार नये मामले हुए पंजीकृत

– चार नये मामले हुए पंजीकृत बेलदौर. प्रखंड कार्यालय के आईटी भवन सभागार कक्ष में भूमि विवाद के त्वरित निष्पादन को लेकर शनिवार को आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी. देर शाम तक जारी जनता दरबार में सीओ अमित कुमार, आरओ सत्यनारायण झा एवं थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने मामले की सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षकारों द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्य एवं दस्तावेज का गहन अवलोकन कर उसका निष्पादन करने का हरसंभव प्रयास किए जाते रहे. जनता दरबार में चार नये मामले सुनवाई के लिए आए उसे पंजीकृत कर संबंधित पक्षकारों को नोटिस तामिला करवाते अगली जनता दरबार में उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए. जबकि पूर्व लंबित तीन मामले का सुनवाई कर दोनों पक्षकारों की सहमति से उसका निष्पादन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >