चोरों ने 50 हजार नकदी व जेवरात की चोरी

चोरों ने 50 हजार नकदी व जेवरात की चोरी

परबत्ता. भरतखंड थाना क्षेत्र के भरतखंड गांव सात अगस्त की रात चोरों ने घर से 50 हजार रुपये नकदी व हजारों मूल्य की जेवरात की चोरी कर ली है. शुक्रवार को थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पीड़ित मकान मालिक प्रवेश कुमार ने बताया कि वे लोग किसी जरूरी कार्य से बाहर गये थे. इसी बीच चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. मकान का गेट व वेंटिलेशन तोड़कर अंदर रूम में घुसकर 10 हजार रुपये नकदी व हजारों मूल्य की जेवरात चुरा लिया. वहीं उनके बड़े पापा के घर से 40 हजार रुपये नकदी चुरा लिया. थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि अज्ञात चारों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >