सरस्वती पूजा में डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबंध: बीडीओ

डीजे बजाने की बातें सामने आएगी तो डीजे संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी

चौथम. थाना परिसर में बुधवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गई. इस दौरान सरस्वती पूजा में लाइसेंस की अनिवार्यता बताई गई. तथा डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रखने की बात कही गई. बैठक में चौथम बीडीओ मो मिन्हाज अहमद ने उपस्थित लोगों से कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा मनाएं तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. वहीं सीओ रवि राज ने कहा कि डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. अगर डीजे बजाने की बातें सामने आएगी तो डीजे संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि बैठक में थाना के एसआई संतोष कुमार ने कहा कि सरस्वती पूजा के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. अगर बिना लाइसेंस का सरस्वती पूजा मनाया जाएगा तो वैसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई किया जाएगा. मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह, मुखिया शशि भूषण कुमार, प्रिंस कुमार, पूर्व मुखिया वीरेंद्र सिंह, डोमन अली, पंचायत समिति सदस्य रामप्रीत कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य इंद्र मोहन सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष मंटू पासवान,परशुराम सिंह, पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह, लोजपा नेता मोहन सिंह, उप मुखिया मुकेश सिंह, उमेश पटेल आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >