भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई थी गोलीबारी, तीन गिरफ्तार

घटना 31 अगस्त की रात चौथम थाना क्षेत्र के शिशवा मोड़ के पास की

-घटना 31 अगस्त की रात चौथम थाना क्षेत्र के शिशवा मोड़ के पास की -बेलदौर थाना क्षेत्र के पचहत्तर दियारा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच हुई थी गोलीबारी खगड़िया. पुलिस ने दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी मामले में तीन दिनों के अंदर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी से दियारा क्षेत्र में शांति का माहौल है. एसपी राकेश कुमार ने बताया कि चौथम थाना क्षेत्र के शिशवा मोड़ के समीप बीते 31 अगस्त की रात्रि में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी. गोलीबारी मामले में संलिप्त तीनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. एसपी ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. जांच में पचहत्तर दियारा बेलदौर थाना क्षेत्र के जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच चौथम थाना के शिशवा मोड़ के पास दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी की बातें सामने आयी. एसपी ने बताया कि चौथम थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मजीद आलम के आवेदन पर थाना में कांड संख्या 244/25 दर्ज किया गया. बताया कि गोलीबारी मामले में 17 आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस पदाधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल थाना क्षेत्र के शिशवा गांव निवासी धनेश्वर यादव के पुत्र पांडव यादव, सहोरबा गांव निवासी विष्णुदेव यादव के पुत्र धर्मेन्द्र उर्फ रामकृष्ण यादव, कामो यादव के पुत्र नीतीश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी ने बताया कि आरोपित पांडव यादव का आपराधिक इतिहास रहा है. गिरफ्तार पांडव के विरुद्ध चौथम थाना में कांड संख्या 104/14, कांड संख्या 09/09 दर्ज है. आरोपित धर्मेन्द्र उर्फ रामकृष्ण यादव का आपराधिक इतिहास रहा है. गिरफ्तार धर्मेन्द्र के विरुद्ध चौथम थाना में कांड संख्या 17/18, कांड संख्या 372/24 है. आरोपित नीतीश यादव का भी आपराधिक इतिहास रहा है. इसके विरूद्ध चौथम थाना में कांड संख्या 197/18 दर्ज है. छापेमारी में चौथम थाना के थानाध्यक्ष अजीत कुमार, एसआई मजीद आलम, एसआई राजेन्द्र दास, एएसआई अभिमन्यु कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >