बेलदौर. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में चोरों द्वारा एक ट्रैक्टर एवं ई-रिक्शा के बैट्री चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बीते शुक्रवार के देर रात की बताई जा रही है. इस मामले में पनसलवा गांव के अशोक सिंह ने बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मामले से अवगत कराते आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. आवेदन के मुताबिक शुक्रवार के देर रात उनका ई रिक्शा पीएसएस पनसलवा के समीप खड़ी थी. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने ई रिक्शा में लगे बैटरी की चोरी कर फरार हो गया. वहीं दूसरी और शेर बासा के कपिल देव यादव ने बेलदौर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मामले से अवगत कराते आवश्यक कारवाई की मांग की है. लिखित आवेदन में इन्होंने घटना तीन सितंबर की रात की बताते हुए सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर की बैटरी को गांव के ही चंदन यादव को नामजद आरोपित बनाते हुए बैटरी चोरी कर लेने का आरोप लगाया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
