इंतजार खत्म, मतदान आज

इंतजार खत्म, मतदान आज

इंतजार खत्म, मतदान आज, सुरक्षा के किये गये कड़े इतजाम

फोटो.12 केप्सन. जानकारी देते डीएम व एसपी.

खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में 18 लाख 71 हजार 137 मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में लेंगे भाग

संवेदनशील बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों की रहेगी तैनाती, ड्रोन से होगी दियारा क्षेत्रों में निगरानी

डीएम-एसपी ने मतदाताओं से मतदान में भाग लेने की अपील की

प्रतिनिधि, खगड़िया

सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम के बीच मंगलवार को खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के 1865 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जायेंगे. लोकतंत्र के इस महापर्व में 18 लाख 40 हजार 217 मतदाता चुनावी मैदान में उतरे 12 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. मतदान को लेकर सभी बूथों के बाहर/आसपास धारा 144 लगाया गया है. डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार पांडेय व पुलिस अधीक्षक चंदन कुशवाहा ने जिले मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने की अपील की है. सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डीएम व एसपी ने मतदान पूर्व तैयारी के बारे में जानकारी साझा की.

मतदाताओं से मतदान में भाग लेने की अपील

डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले के मतदाताओं से बढ़ चढ़कर भाग लेने यानि वोट डालने की अपील की है. डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चारों विधानसभा क्रमशः अलौली, खगड़िया, बेलदौर तथा परबत्ता स्थित सभी 1196 मतदान केंद्रों पर वोटिंग की तैयारी पूरी कर ली गयी है. डीएम ने कहा कि सिर्फ वोटर पर्ची के आधार पर मतदाता मतदान नहीं कर सकेंगे. मतदान के लिए वोटर आई कार्ड या फिर अन्य 12 विकल्प का होना जरूरी है. कहा कि इवीएम के साथ पोलिंग पार्टी अपने-अपने बूथ के लिए रवाना हो चुके हैं. सात मई को मतदान के बाद पोल्ड इवीएम बाजार समिति स्थित वज्रगृह में रात 10 बजे तक जमा हो जायेंगे. डीएम ने बताया कि चुनाव को लेकर नियंत्रण कक्ष बनाये गये हैं, जो पांच मई से ही काम कर रहा है. चुनाव के दिन मतदाता अपनी शिकायत व समस्या फोन के जरिये दर्ज करा सकते हैं.

सभी बूथों पर पेयजल का रहेगा इंतजाम

डीएम ने सुरक्षा सहित मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी बूथों पर पेयजल, रैम्प, बैठने के लिए प्रतिक्षालय, हेल्प डेस्क तथा प्राथमिक चिकित्सा आदि की व्यवस्था की गयी है. डीएम ने कहा गर्मी के कारण पिछले चरण के चुनाव में कुछ कम वोट पड़े थे. इसलिये मतदाताओं की सुविधा तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चारों विधानसभा के ऐसे 246 मतदान केंद्र, जहां छांव तथा बैठने की व्यवस्था नहीं थी, वहां पर इसकी व्यवस्था की गयी है. डीएम ने मतदाताओं को यह आश्वास्त किया है कि बूथ पर सुविधाएं उपलब्ध है, वो सुबह तथा शाम का इंतजार न करें, दिन में भी आकर मतदान करें.

बेफिक्र होकर मतदान करें, आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी

एसपी चंदन कुशवाहा ने कहा सभी बूथ पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी है. ड्रोन से दियारा क्षेत्र के बूथों की निगरानी की जायेगी. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी बूथों पर भयमुक्त वातावरण में स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गयी है. कई लेयर की सुरक्षा के बीच चारों विधानसभा क्षेत्र के 1196 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जायेंगे्.

पुलिस पेट्रोलिंग के साथ-साथ अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. एसपी ने बताया कि 11 ड्रोन से दियारा क्षेत्र स्थित बूथों की निगरानी की जा रही है. बताया कि दियारा क्षेत्र सहित चिन्हित सभी 547 संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. इन बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गयी है. कहा कि मतदान तथा मतदाता को प्रभावित करने की मंशा से दूसरे जिले से यहां आने वाले आपराधिक व असामाजिक तत्वों रोकने के लिए पहले ही जिले की सीमाएं पहले ही सील कर दी गयी है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्र में बनाये गये 20 अंतर जिला चेकपोस्ट होकर गुजरने वाले प्रत्येक वाहनों की जांच की जा रही है. नदियों में 20 एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है, जो लगातार पेट्रोलिंग कर हरेक गतिविधि पर नजर बनाये हुए हैं. 19 लाख रुपये से अधिक की रिकवरी वाहन जांच के दौरान पुलिस के द्वारा की गयी है. हरेक महत्वपूर्ण/संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता-इंतजाम रहेंगे. मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतदान के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

मतदान की अवधि

अलौली विधानसभा- सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे

बेलदौर विधानसभा- सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे

खगड़िया विधानसभा-सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे

परबत्ता विधानसभा- सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे

हसनपुर बिधानसभा- सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे

सिमरी बखियारपुर विधानसभा- 299 बूथ पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक व 60 बूथों पर 7 से 4 बजे तक.

ये हैं नियंत्रण कक्ष के नंबर

अलौली विधानसभा क्षेत्र..06244-291942

खगड़िया विधानसभा क्षेत्र..06244-291936

बेलदौर विधानसभा क्षेत्र..06244-291963

परवत्ता विधानसभा क्षेत्र..06244-291950

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र..06244-291930

सिमरी बख्तियारपुर..विधानसभा क्षेत्र..06244-291955

खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में मतदाता की संख्या

कुल मतदाता – 1840217

पुरुष मतदाता- 963032

महिला मतदाता की संख्या – 877137

अन्य मतदाता की संख्या- 48

चुनाव से जुड़ी संक्षिप्त जानकारी

विधानसभा क्षेत्र की संख्या- 06

मतदान केंद्र की संख्या- 1865

क्रिटिकल बूथ- 587

विधानसभा बार मतदाता की संख्या

विधानसभा का नाम कुल मतदाता

अलौली विधानसभा क्षेत्र 266709

खगड़िया विधानसभा क्षेत्र 269547

बेलदौर विधानसभा क्षेत्र 324085

परवत्ता विधानसभा क्षेत्र 324295

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र 302441

सिमरी बखियारपुर 353140

———

मतदाता पहचान-पत्र न हो, तो इसके आधार पर करें वोट

पासपोर्ट

ड्राईविंग लाईसेंस

केंद्र/राज्य/पीएसयूएस या पब्लिक लिमिटेड कंपनी द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान पत्र.

बैंक या डाकघर का फोटोयुक्त पासबुक

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टार द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड.

मनरेगा जॉब कार्ड

स्वास्थ्य बीमा कार्ड

फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज

आधार कार्ड

पैन कार्ड

एमपी/एमएलए/एमएलसी को निर्गत पहचान पत्र.

——

मतदान केंद्र पर नियम-कायदे

मतदान केंद्र पर धारा 144 लगायी गयी है.

निर्धारित दूरी के भीतर प्रचार-प्रसार नहीं होगा.

कोई भी प्रत्याशी या वीआइपी सुरक्षा गार्ड के साथ केंद्र के भीतर प्रवेश नहीं करेंगे.

मंत्री, सांसद,विधायक मतदान केंद्र के अंदर नहीं जायेंगे

मंत्री,सांसद,विधायक अगर मतदान करने जाते हैं तो सुरक्षा गार्ड बाहर रहेंगे.

मतदान केंद्र के पास ध्वनि विस्तारक यंत्र के इस्तेमाल पर रोक.

केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन, कॉर्डलेस फोन के प्रयोग पर बैन रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >