ठाकुरवाड़ी बिशौनी में गूंजा सनातन एकता का स्वर

वक्ताओं ने कहा, “जब हिन्दू एक होगा, तभी राष्ट्र सशक्त होगा

– भक्तिमय संगीत से भव्य सनातन हिन्दू सम्मेलन संपन्न परबत्ता. प्रखंड के ठाकुरवाड़ी बिशौनी की पावन धरती पर गुरुवार को सनातन हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन उत्साह, ऊर्जा और एकता के संदेश के साथ संपन्न हुआ. सम्मेलन में बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों, माताओं, बहनों एवं युवाओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया. कार्यक्रम मंच संचालन मनोज कुमार मिश्रा ने किया. मुख्य वक्ता शैलेन्द्र अंबष्ट ने अपने प्रखर संबोधन में हिन्दू समाज को संगठित रहने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि सनातन केवल आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की शाश्वत पद्धति है. वहीं शिव नंदन साहब, महेंद्र तिवारी, सुभाष विद्यार्थी, रोहित कुमार एवं पंडित मनोज कुंवर ने भी जोशीले अंदाज में हिन्दू समाज को एक सूत्र में बांधने, आपसी भेदभाव मिटाने और सांस्कृतिक चेतना जागृत करने पर बल दिया. वक्ताओं ने कहा, “जब हिन्दू एक होगा, तभी राष्ट्र सशक्त होगा. ”सभा में उपस्थित जनसमूह ने “हर हर महादेव” और “भारत माता की जय” के उद्घोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया. सम्मेलन में आध्यात्मिक संगीत विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. बाबू लाल, जय नारायण, आशीष कुमार एवं देवेंद्र ने अपनी मधुर भजन प्रस्तुति एवं तबले की थाप से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया. भक्तिमय माहौल में श्रोता भाव-विभोर होकर झूम उठे. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने एकता, समरसता और सांस्कृतिक संरक्षण का संकल्प लिया. सम्मेलन केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक जागरण का संदेश बनकर उभरा. इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सिंधु कुमार मिश्रा, मृत्युंजय कुमार, विजय कुमार, पप्पू कुमार, दिनेश कुमार, अभिनन्दन कुमार, नवीन मिश्रा, सुदर्शन झा, नटवर मिश्रा एवं रंजीत मिश्रा सहित समस्त ग्रामवासी ने सक्रिय भूमिका निभाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >