बैठक में दिव्यांगों की समस्याओं पर किया गया विचार

अनुमंडल के रजिस्ट्री चौक स्थित दुर्गा मंदिर में दिव्यांग जन कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में दिव्यांगों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया गया.

गोगरी. अनुमंडल के रजिस्ट्री चौक स्थित दुर्गा मंदिर में दिव्यांग जन कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में दिव्यांगों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया गया. साथ ही दिव्यांगजन कल्याण समिति के सदस्यों ने पत्राचार के माध्यम से बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद राजेश वर्मा, परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार, खगड़िया डीएम नवीन कुमार व गोगरी एसडीओ साहब को दिव्यांगजनों को सरकारी नौकरी में मिलने वाले आरक्षण की सीमा को बढ़ाने को लेकर ज्ञापन डाक द्वारा भेजा गया. इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश संयुक्त सचिव पवन कुमार पासवान ने कहा कि दिव्यांगजनों की आबादी के हिसाब से आरक्षण का दायरा बढ़ाने के ऊपर सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है. वहीं संघ के कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, अनुमंडल अध्यक्ष संदीप पटेल, जिला सचिव दिलीप पासवान ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार का रवैया दिव्यांगों के प्रति यदि नहीं बदलता है व आरक्षण की सीमा बढ़ाने पर विचार नहीं करता है तो सभी दिव्यांगजन वोट बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे. इस अवसर पर प्रीतम कुमार, कुंदन कुमार, बृजेश कुमार, सुजीत कुमार, अंशाद आलम, सुरेश मंडल, चुनचुन देवी, राम परी देवी, रंजू देवी, खूनी आलम, रंजीत कुमार, सोनू कुमार, संजय तांती, गंगा मंडल, प्रेम कुमार, प्रमोद चौरसिया, रामदेव कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >