प्रधानमंत्री ने जीविका दीदियों को किया संबोधित

प्रधानमंत्री ने जीविका दीदियों को किया संबोधित

फोटो 1 में कैप्सन. कार्यक्रम में भाग लेते जीविका दीदी गोगरी. पीएम मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार राज्य जीविका निधि शाखा सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया. इसको लेकर गोगरी के टायसेम भवन और नगर परिषद गोगरी के गायत्री मंदिर में पूर्व से ही तैयारी की गयी थी. इस दौरान पीएम मोदी ने इस संस्था के बैंक खाते में 105 करोड़ रुपये की राशि भी ट्रांसफर की. इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ राजाराम पंडित ने दी. उन्होंने बताया कि यह नई सहकारी संस्था बिहार के ग्रामीण आजीविका कार्यक्रम जीविका से जुड़ी महिलाओं को सस्ती और सुलभ वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के लिए बनायी गयी है. सभी पंजीकृत क्लस्टर-स्तरीय फेडरेशन (CLFs) इस संस्था के सदस्य होंगे. इसका संचालन पूरी तरह डिजिटल होगा, जिससे लेन-देन में पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >