नगर सभापति प्रतिनिधि ने शहर की नल-जल समस्याओं से पीएचडी मंत्री को कराया अवगत

सभापति प्रतिनिधि ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में व्याप्त जमीनी समस्याओं से मंत्री को विस्तारपूर्वक अवगत कराया

मंत्री ने त्वरित समाधान कराने का दिया आश्वासन खगड़िया. नगर परिषद क्षेत्र में नल-जल योजना एवं पेयजल व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर पीएचडी मंत्री संजय सिंह व सांसद राजेश वर्मा से नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने ज्ञापन सौंपा. सभापति प्रतिनिधि ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में व्याप्त जमीनी समस्याओं से मंत्री को विस्तारपूर्वक अवगत कराया. बताया जाता है कि नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के कई वार्डों में लंबे समय से नल-जल योजना का संचालन प्रभावित है. कहीं नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है तो कहीं पाइपलाइन, मोटर एवं तकनीकी खराबी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. गर्मी के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है, जिससे आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. पीएचडी मंत्री से सभापति प्रतिनिधि ने कहा कि नगर क्षेत्र में पेयजल संकट, नल-जल योजना के रखरखाव, तकनीकी समस्याओं, पाइपलाइन विस्तार एवं जलापूर्ति व्यवस्था की समस्या है. सभापति प्रतिनिधि ने मंत्री को बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों में लोगों को नियमित पेयजल नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम नागरिकों में नाराजगी है. उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ रही है, ऐसे में जलापूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है. इसलिए स्थायी समाधान के लिए विभागीय स्तर पर ठोस पहल की जरूरी है. मुलाकात के दौरान सांसद ने मंत्री से आग्रह किया कि खगड़िया नगर क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. वहीं मंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने एवं नगर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल का भरोसा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >