विधायक ने विधानसभा में उठाया हवाई अड्डा निर्माण का मुद्दा

विधायक ने विधानसभा में उठाया हवाई अड्डा निर्माण का मुद्दा

खगड़िया. सदर विधायक छत्रपति यादव ने सोमवार को बिहार विधानसभा में हवाई अड्डा निर्माण का मुद्दा उठाया. विधायक ने तारांकित प्रश्न के दौरान पूछा कि खगड़िया जिला में हवाई अड्डा नहीं है, जबकि सरकार के पास खगड़िया में आवश्यकता से अधिक जमीन उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि खगड़िया जिला से दरभंगा, पटना व पूर्णिया की दूरी भी अधिक है. इससे कारण जिले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. विधायक द्वारा पूछे गये प्रश्न के बाद बिहार सरकार के वायुयान संगठन निदेशालय मंत्री मंडल सचिवालय विभाग की ओर से बताया गया कि खगडिया में हवाई अड्डा निर्माण का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. विभाग के प्रशासी पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि खगडिया के सीमावर्ती जिले में भागलपुर व सहरसा में पूर्व से हवाई अड्डा अवस्थित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >